ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना, न्यूनतम तापमान में कमी आई

भोपाल ।   साेमवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के 20 जिलों में आज भी बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावनाएं व्यक्त की है। वहीं, गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 9 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। होली पर बारिश होने की संभावनाएं है। इसके बाद मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश अधिकतम जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में 3.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इसी तरह ग्वालियर में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, यहां 1 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 15.5 डिग्री सेल्सियस यहां 2.2 और इंदौर में 19 डिग्री सेल्सियस रहा, यहां पर 0.5 डिग्री सेल्सियस में कमी आई है।

इधर बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर दतिया, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले शामिल हैं। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। साथ में दक्षिण-पश्चिम हवाएं मध्यप्रदेश में पहुंच रही हैं। इससे अरब सागर से गर्म और नम हवाएं आ रही हैं। मौसम बदलने से महाराष्ट्र थोड़ा गर्म है। वहां से गर्म और उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। दोनों के मिलने से मध्य भारत में बादल में बन रहे हैं।

आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर शुरू होगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर में हल्की बारिश होगी। हमारे यहां अरब सागर से होती हुई आ रही हवा नमी ला रही है। इस वजह से गरज चमक वाले बादल बने और बारिश हुई। भोपाल में 6, 7, 8 और 9 मार्च को बारिश के आसार हैं। 7 मार्च को तेज बारिश के आसार जताए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.