ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

15 साल की लड़की ने यूट्यूब वीडियो देख बच्ची को दिया जन्म, फिर गला दबाकर मार डाला

नागपुर । महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला वाली घटना सामने आई है। यहां 15 साल की एक लड़की पर अपनी ही नवजात बच्ची की हत्या करने का आरोप लगा है। कथित यौन शोषण की शिकार लड़की ने यूट्यूब वीडियो देखने के बाद अपने घर में एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उस नवजात को उसने अपने ही हाथों से मार दिया। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की अपनी प्रेग्नेंसी को छिपा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की का एक ऐसे व्यक्ति द्वारा यौन शोषण किया गया, जिससे उसकी जान-पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। अधिकारी ने बताया कि उसने अपनी मां से यह कहकर अपनी प्रेग्नेंसी की बात छिपाई थी कि उसे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं। घटना नागपुर के अंबाझरी पुलिस थाने की है। यह घटना विगत दिवस गुरुवार रात को घटी है।
अंबाझरी इलाके की रहने वाली लड़की को अपनी प्रेग्नेंसी की बात छिपाए रखने के लिए होम डिलीवरी का आइडिया आया और उसने यू ट्यूब वीडियो देखना शुरू कर दिया। अधिकारी ने कहा कि दो मार्च को उसने अपने घर में एक बच्ची को जन्म दिया और तुरंत ही नवजात की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने शव को अपने घर के एक बक्से में छिपा दिया। अधिकारी ने बताया कि जब उसकी मां घर लौटी तो उसने लड़की से उसके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछा। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद लड़की ने आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया जाएगा। वहीं अस्पताल में लड़की की हालात नाजुक बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.