ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिवंगत पूर्व सांसद की पत्नि हिना शहाब पर बन रही वेब सीरीज ‘रंगदार’ एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह निभाएंगी किरदार

सीवान के बाहुबली सांसद रह चुके मो. शहाबुद्दीन का परिवार इन दिनों फिर से चर्चा में है। कारण यह है कि एक वेब सीरीज ‘रंगदार’ इन पर केन्द्रित करके बन रही है। इसकी शूटिंग लखनऊ में चल रही है। जानकारी है कि इसका फिमेल किरदार दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की जिंदगी से प्रेरित है। इस किरदार को निभा रही हैं एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह। इससे पहले बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर आई वेब सीरीज महारानी खूब चर्चा में रही थी। इसमें हुमा कुरैशी ने लीड भूमिका निभाई थी। राजनीतिक कार्यकर्ता से लेकर आम लोगों तक यह वेब सीरीज काफी चर्चा में रही थी। सीरीज की कहानी और उसके कैरेक्टर डॉन से नेता बने दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से प्रेरित है। आकांक्षा इसे पूरे दम के साथ पर्दे पर निभाने में लगी हैं। आकांक्षा का कहना है कि इस सीरीज को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने करियर में इस तरह का रोल पहले नहीं किया है।

फिल्म के मुख्य किरदार को बेहतर ढ़ंग से पर्दे पर लाने के लिए आकांक्षा शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब के जुड़ी बातों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही हैं। हिना शहाब की भूमिका निभाने वाली आकांक्षा ने अपना करियर कलर्स की टीवी सीरियल ‘ ना बोले तुम न मैंने कुछ कहा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया। हिन्दी फिल्मों में आकांक्षा ने बद्रीनाथ की दुल्हनियां से डेब्यू किया था। बड़ी बात यह कि जल्द ही आकांक्षा अजय देवगन की फिल्म ‘ रनवे 34’ में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में उन्होंने अजय की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में वह अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े कलाकारों के साथ नजर आएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.