ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहडोल के बेंहौरी गांव में होली मिलन समारोह में चली गोली, युवक की मौत

शहडोल ।    शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में होली मिलन समारोह के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ जित्तू 38 वर्ष निवासी ग्राम बेंहौरी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गांव में होली मिलन समारोह के दौरान कट्टे से चली गोली जितेंद्र सिंह के सिर में लग गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बुधवार शाम होली मिलन समारोह के पंडाल में नाच गाना चल रहा था, जिसमें जितेंद्र भी नाच रहा था। इसी बीच गोलीकांड की घटना हुई है। कुछ लोगों को कहना है कि उसने स्वयं अपने सिर में गोली मारी है।

होली मिलन समारोह के समापन पर हुई घटना

शव को पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। साथ ही गांव में शांति बहाल रहे इसलिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। गोली चलने से मौत के मामले में सोहागपुर जनपद सदस्य अभिषेक द्विवेदी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। होली मिलन समारोह समापन के दौरान घटना हुई। मौके पर धनपुरी पुलिस मौजूद है। मामले की जानकरी लगते ही एडीजी व एसपी ने मुआयना किया है। जानकारी के अनुसार गरफंदिया मंच पर यह घटना हुई है। धनपुरी थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया की होली मिलन समारोह के दौरान युवक को गोली लगी है।

जितेंद्र साथ मौजूद व्यक्ति को लिया हिरासत में

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से जितेंद्र ने खुद पर गोली चला लिया है। होली मिलन समारोह के दौरान यह घटना हुई है। जितेंद्र के साथ जो व्यक्ति था उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एडीजी डीसी सागर और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक रात में ही घटनास्थल पर आए थे और उन्होंने भी अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल की है। गांव में माहौल सामान्य है और पुलिस नजर रखे हुए हैं। जांच पड़ताल की जा रही है जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा होगा। जितेंद्र के सिर पर गोली लगी है और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.