ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्रः अजित पवार का आरोप- ‘फडणवीस के शासन काल में हुआ 500 करोड़ का घोटाला

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष अजित पवार ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में सूचना एवं प्रचार विभाग में 500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। अजित पवार ने विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि सरकारी अधिकारियों ने साल 2019 में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के मीडिया विज्ञापनों को बिना मुख्यमंत्री की मंजूरी के अप्रूवल दे दिया था। अजित पवार ने वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता ने विधानसभा में कहा कि अधिकारियों ने फाइल में जिक्र किया था कि मुख्यमंत्री को विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए 500 करोड़ रुपये के खर्च के बारे में बताया गया, लेकिन मंजूरी नहीं ली गई थी। महाराष्ट्र में 2014-19 के दौरान भाजपा और शिवसेना की गठबंधन सरकार थी। फडणवीस उस वक्त मुख्यमंत्री थे।

अजित पवार ने कहा कि ऐसे दोषियों को निलंबित कर सजा दी जानी चाहिए। मीडिया विज्ञापनों के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी जरूरी होती है। इस मामले में 2019 के दौरान मुख्यमंत्री की मंजूरी के बिना 500 करोड़ रुपये से अधिक के विज्ञापनों को मंजूरी दी गई थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.