ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कैमूर : नदी घाट पर किशोरों के साथ मूर्ति विसर्जन करने गए समिति सदस्य की डूब कर मौत

नुवाओं : बिहार के कैमूर ज़िले स्थित नुवाओं ब्लाक से दुखद खबर सामने आई है। गांव के किशोरों के साथ मूर्ति विसर्जन करने गए 21 वर्षीय युवक की मौत विसर्जन घाट पर ही डूब जाने से हो गई।
मामला नुआओ प्रखण्ड के मालता गांव का है।जानकारी के अनुसार मालता गांव निवासी ब्रह्मदेव सिंह का 21 वर्षीय युवक धर्मेंद्र कुमार गांव के ही किशोरों के साथ मिल कर गांव में एक पंडाल में सरस्वती पूजा के अवसर पर सरसवती देवी की स्थापना की थी, इस अवसर पर एक समिति भी देख रेख के लिए बनाई थी जिसकी निगरानी वह स्वयं कर रहा था। सोमवार के दिन वह अपने दोस्तों के साथ प्रतिमा ले कर कर्मनाशा नदी के बेलहरी घाट गया था।जहां विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से नदी में गिर गया।जहां देखते ही देखते डूब गया। मलता गांव से घाट दूर होने के कारण ग्रामीणों को इसकी सूचना देरी से लगी जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक वह काल के गाल में समा चुका था। मौके पर गोता खोर भी पहुंचे बड़ी ही मेहनत मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।उसके बाद लोगो के सहयोग से गर्रा नुवाओं स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया ,चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.