ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक घायल

कटिहार। प्राणपुर के रोशना ओपी क्षेत्र के लाभा जीरो माइल चौक स्थित एनएच 81 सड़क पर बाइक और ट्रेक्टर की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को गस्ती कर रहे ओपी पुलिस ने आनन फानन में इलाज हेतु प्राणपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राणपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने युवक की गंभीर अवस्था को देख उसे बेहतर इलाज के मेडिकल कॉलेज कटिहार भेज दिया। जहाँ उक्त युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घायल युवक की पहचान डंडखोरा प्रखण्ड क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी विशाल गुप्ता नामक युवक के रूप में हुई है। ओपीध्यक्ष विवेक कुमार ने ट्रेक्टर ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए ट्रेक्टर को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर आगे की आवश्यक करवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.