ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निर्माता रत्नाकर कुमार और अवधेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘एक परिन्दा’ में माही श्रीवास्तव और अनिल रस्तोगी

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और फिल्म रत्नाकर कुमार ने एक फिर से अपनी नई सोच के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। जी हां हम बात कर रहे हैं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी फिल्म की। जिसका नाम है एक परिन्दा। फिल्म के घोषणा पोस्टर के साथ इस फिल्म के दो किरदारों से पर्दा हटा दिया गया है, इस पोस्टर में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल रस्तोगी और भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही टेलेंटेड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नजर आ रही है। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन अभी चालू है। जल्द ही इस फिल्म के बाकी किरदारों से भी पर्दा हटा दिया जाएगा।
इस फिल्म को वर्ल्डवाइड चैनल जितेंद्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के लेखक और निर्देशन की बागडोर अभिनेता से निर्देशक बने अवधेश मिश्रा ने संभाल रखी है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वही इसकी को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार हैं। फिल्म का म्यूजिक अमन श्लोक का है, वही कॉस्ट्यूम बादशाह खान की है। फिल्म के डीओपी जग्गी पाजी है।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने फिल्म की घोषणा के साथ कहा कि इस फ़िल्म की कहानी पटकथा स्क्रीनप्ले डायलॉग रोमांस म्यूजिक से भरपूर है। फिल्म का नाम ही एक परिन्दा है तो ये आम फिल्मों से थोड़ा हटके होने वाली है। क्योंकि इसकी कहानी एक अलग ही कॉन्सेप्ट पर आधारित है। जिसको देखने के बाद हर कोई कह उठेगा वाह क्या बात है। कहानी पर हम धीरे धीरे आगे बढ रहे हैं। जिस पर काम चालू है। साथ ही साथ हम जल्द ही फिल्म को फ्लोर ले जाने वाले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.