ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षकों का बकाया वेतन का हो अविलंब भुगतान : महेश्वर सिंह

मोतिहारी। टीईटी-एस टीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के वरीय जिला सचिव सह उच्च माध्यमिक विद्यालय नकरदेई के प्रधानाध्यापक मोo सैदुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में शिक्षकों का एक शिष्टमंडल माननीय विधान पार्षद श्री महेश्वर सिंह को एनआईओएस समेत विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षत शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान से संबंधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने विस्तार से सारी समस्याओं से पार्षद श्री महेश्वर सिंह को अवगत कराया। श्री सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए फौरन दूरभाष पर निदेशक एनआईओएस से सारी वस्तु स्तिथि का जायजा लिया और डीईओ – डीपीओ को बकाया वेतन भुगतान का आदेश दिया। डीपीओ स्थापना जावेद आलम ने भी माननीय विधान पार्षद श्री महेश्वर सिंह को शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान का भरोसा दिलाया। पार्षद श्री सिंह ने शिक्षकों के चार वर्षो से बकाकाया वेतन पर चिन्ता जाहिर करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि दो दिनों के अंदर भुगतान नहीं होने पर 13 मार्च को बजट सत्र के दौरान सदन में बकाया वेतन का मामला उठाया जाएगा।
शिष्टमंडल में वरीय उपाध्यक्ष रोहान पांडेय, जिला प्रतिनिधि अजय कुमार ठाकुर, आदापुर प्रखण्ड उपाध्यक्ष हारुन रशीद अंसारी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.