ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शनिवार के दिन करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित किया गया है वही शनिवार का दिन भगवान श्री शनिदेव की पूजा के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन कर्मों के दाता शनि देव की आराधना करने से सभी प्रकार के कष्टों का अंत हो जाता है।
शनि महाराज प्रसन्न होकर अपनी कृपा भी बरसते है लेकिन इसके साथ ही अगर शनिवार के दिन कुछ उपायों को किया जाए तो अधिक लाभ मिलता है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए है शनिवार से जुड़े उपाय।

 शनिवार को करें ये उपाय-
ज्योतिष अनुसार अगर घर में काला कुत्ता पाला जाए तो इससे नकारात्मकता हमेशा ही घर परिवार से दूर हरती है,सदस्यों को किसी प्रकार की बुरी नजर या टोने टोटके का असर भी नहीं होता है ऐसे में आप काले कुत्ते को घर में पाल सकते है। ऐसा माना जाता है कि काले कुत्ते पर शनि और राहु केतु के ग्रहों का प्रभाव होता है ऐसे में अगर इसे घर में पाला जाए ये ग्रह हमेशा शांत रहते है और कोई अशुभ प्रभाव नहीं छोड़ते है।
कहा जाता है कि काले कुत्ते की सेवा करने और उसे रोटी खिलाने से शनि महाराज प्रसन्न होकर कृपा करते है और शनि प्रकोप से भी राहत मिल जाती है। अगर आप शनि महाराज को प्रसन्न करना चाहते है तो ऐसे में इस उपाय को आजमा सकते है। शनि दोष को दूर करने के लिए आप शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल में चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। इस उपाय को करने से शनि दोष तो दूर हो जाता ही है साथ ही साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.