ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित, मददगार घर से भागे

प्रयागराज । उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपित माफिया अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन की तलाश तेज कर दी गई है। रविवार को पुलिस और एसटीएफ की टीम ने धूमनगंज, करेली और कौशांबी में कुछ संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करते हुए कई करीबियों को पूछताछ के लिए उठा लिया। दबिश के दौरान यह भी पता चला कि शाइस्ता पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बाद मददगार भी अपना-अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं। ऐसे में उनके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस करने की बात कही जा रही है।
बसपा विधायक राजू पाल के गवाह उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की नृशंस हत्या के मामले में अतीक, उसकी बीवी, बेटे सहित कई को नामजद किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित अतीक के बेटे असद समेत पांच शूटर, बमबाज पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित है। हत्याकांड के 15 दिन भी बाद फरार शूटरों को गिरफ्तार करने में पुलिस और एसटीएफ की टीम नाकाम है। छानबीन के बीच अतीक के खास शूटर के साथ शाइस्ता परवीन की सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई थी, जिसके आधार पर माना गया है कि शाइस्ता को हत्याकांड की योजना के बारे में पहले से पता था। वह नामजद आरोपित है, लेकिन गिरफ्त से दूर है।

ऐसे में शनिवार को डीसीपी स्तर पर उस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि रविवार को चकिया, कसारी, मसारी, गौसपुर करेली, पोंगहट पुल, विष्णापुरी कालोनी और कौशांबी के हटवा, पिपरी समेत कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। इसके बाद अलग-अलग स्थान से कई करीबियों को उठा लिया गया, जिनसे पूछताछ में पुलिस को कुछ जानकारी मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.