ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

करेली के पास जंगल की पथरीली सड़क पर पलटी पिकअप, 14 मजदूर घायल

नरसिंहपुर। बुधवार को करेली थाना क्षेत्र के वनग्राम सांवरी की कच्ची और पथरीली सड़क पर मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप पलट गई। जिससे वाहन में सवार 14 मजदूर घायल हो गए।जिनमें पांच की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के अनुसार ग्राम सांवरी-निगोरा के मजदूर मजूदरी करने हिरनपुर-बरमान क्षेत्र में गए थे। जहां से वे पिकअप क्रमांक एमपी 49 जी 0822 से अपने घर लौट रहे थे। ग्राम पंचायत खड़ई के सरपंच राजेश कौरव ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे जंगल के रास्ते में पिकअप पलटने की सूचना मिली। मौके पर जाकर एंबुलेंस को फोन किया और निजी साधनों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली लाया गया। बताया जाता है कि वाहन में करीब 20 मजदूर सवार थे। पिकअप पथरीली सड़क पर चढ़ाई के वक्त पलटी। घटना होते ही कुछ राहगीरों और ग्रामीणों ने भी तत्काल मदद करने के लिए अन्य लोगों को बुलाया।

घटना में यह हुए घायल

जानकारी के अनुसार घटना में जो लोग घायल हुए हैं उनमें ममता पिता जगदीश ठाकुर 18, सुदामा पिता जगदीश ठाकुर 19, राजेश पिता तुलसी ठाकुर 19, रामप्यारी बाई 45, नन्हीबाई पति हक्कम ठाकुर 60, नेपाल पिता भगनजी 40, मंगला पति हेमलाल ठाकुर 65, रामबाई पति सुखराम ठाकुर 40, भगवतीबाई पति शिवजी ठाकुर 45 घायल हुए है। वहीं सुखराम पिता बैशाखू ठाकुर 50, सविता पति शनिराम ठाकुर 45, हक्कूबाई पति धनीराम ठाकुर 40, कलाबाई पति रामलाल 42, रामवती पति सुम्मा ठाकुर 45 को गंभीर चोट है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.