ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर बैठे आसानी से करें आधार से राशन कार्ड को लिंक, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Aadhaar-Ration Link: आप आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करके ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना का लाभ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया.

नई दिल्ली: Aadhaar-Ration Link: राशन कार्ड के लाभार्थियों के लिए काम की खबर है. इस कार्ड से कम कीमत में राशन मिलने के साथ आपको और भी कई फायदे मिलते हैं. केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत आपको कई फायदे मिलेंगे.

आपको मिलेंगे कई फायदे

इस योजना के तहत देश में लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है. राशन कार्ड के अंतर्गत अनाज के साथ और भी कई लाभ मिलते हैं. इसमें आप आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करके ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना का लाभ उठा सकते हैं. आपको बता दें कि इससे देश के किसी भी राज्य की राशन कार्ड की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं.

ऐसे ऑनलाइन लिंक करें आधार कार्ड

1. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं.2. अब आप ‘Start Now’ पर क्लिक करें.3. अब यहां पर आपको अपना पता जिला राज्य सहित भरना होगा.4. इसके बाद ‘Ration Card Benefit’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.5. अब यहां आप अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर आदि भरें. 6. इसे भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.7. यहां OTP भरते ही आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस कम्पलीट होने का मैसेज मिलेगा.8. ये सारी प्रक्रिया पूरी होते ही आपका आधार वेरीफाई हो जाएगा और आपका आधार आपके राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा

ऑफलाइन भी कर सकते हैं लिंक

राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी और राशन कार्ड धारक की पासपोर्ट साइज फोटी राशन केंद्र पर जमा करना होगा. इसके अलावा राशन केंद्र पर आपका आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डेटा वेरिफिकेशन भी हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.