ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चेहरे की निखार के लिए अपनाय 5 आसान उपाय

भाप लेकर :  चेहरे की रंग निखारने का सबसे आसान तरीका है स्टीमिंग। इसके लिए हफ्ते में कम से कम दो बार 5-7 मिनट चेहरे को स्टीम जरूर दें। अगर इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं तो दूसरा तरीका है नहाते वक्त जब पानी गर्म होता है तो उसमें तौलिए तो भिगोएं और थोड़ा सा निचोड़कर चेहरे पर रखकर हाथों से हल्का दबाएं। इससे दो फायदे होंगे पहला तो चेहरे की गंदगी साफ होती है दूसरा कील-मुंहासों की समस्या दूर होती है।

आंवला खाकर :   आंवला कई मायनों में हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप किसी भी रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। फिर चाहे वह मुरब्बे के रूप में हो या फिर कच्चा या फिर जूस पीकर। रोजाना आंवला खाने से धीरे-धीरे चेहरे की रंगत निखरने लगती है और सेहत भी दुरुस्त रहने लगती है।

दूध से मसाज कर :  दूध सबसे कारगर उपाय है रंगत निखारने के लिए। इसके लिए कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और चाहे तो रूई के फाहे की मदद से या फिर हाथों से ही चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक मालिश करें। दो से तीन हफ्तों तक इस रूटीन को फॉलो करें और फिर देखें चेहरे की खूबसूरती।

अंडे  :   अंडे में शहद और थोड़ी सी चीनी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो दें। ऐसा हफ्ते में दो या तीन बार करने से आपको इसका असर नजर आने लगेगा।

संतरा और पपीता  :  संतरे और पपीते का गूदा निकालकर उसे अच्छी तरह से मैश कर चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और हल्का सूखने दें। इस घरेलू उपाय को भी आपको रोजाना फॉलो करना है अगर जल्द रिजल्ट चाहिए तो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.