ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बस में अधेड़ व्यक्ति से कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर लूटे पैसे और मोबाइल

अजमेर | चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर से धौलपुर आ रहा एक अधेड़ प्राइवेट बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानी का शिकार हुए अधेड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मेडिकल वार्ड में बेहोशी की हालत में भर्ती कराए गए अधेड़ राहुल (50) पुत्र बच्चू सिंह निवासी चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर ने बताया कि वह धौलपुर से मनियां में अपनी बहन के घर आ रहा था। सवाई माधोपुर से जयपुर पहुंचने के बाद धौलपुर के लिए प्राइवेट बस में बैठ गया।

जहां दौसा के पास उसके पास में बैठे युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद ही वह अचेत हो गया।जयपुर से धौलपुर आ रही बस के धौलपुर पहुंचते ही बस के स्टाफ ने अचेत राहुल को स्थानीय पेट्रोल पंप पर उतार दिया। पेट्रोल पंप पर राहुल के अचेत होने की सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां एंबुलेंस की मदद से अचेत राहुल को जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया।घटना को लेकर थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि राहुल के पास उसका मोबाइल और पैसे नहीं मिलने पर जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में घटनास्थल की भी जांच की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.