ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गहलोत सरकार यूपी के पंजीकृत मतदाताओं को वोट डालने के लिए देगी छुट्टी

जयपुर   |  गहलोत सरकार ने यूपी के पंजीकृत मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। राज्य के ऐसे समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी जो उत्तरप्रदेश राज्य की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता है। उन सभी मतदाताओं को छुट्टी मिलेगी। उनका वेतन नहीं काटा जाएगा।  सभी मतदाताओं को मतदान दिवस 10, 14, 20, 23 और 27 फरवरी, 3 एवं 7 मार्च 2022 को उनके द्वारा आवेदन करने पर सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। राज्य सरकार यूपी चुनाव में वोट डालने के लिए छुट्टी देगी। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। सामान्य प्रशासन (ग्रुप-2) विभाग की ओर से जारी आदेशनुसार राज्य के समस्त जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, विभिन्न विभागों, बोर्ड व निगमों के विभागाध्यक्षों को इन कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सवैतनिक अवकाश देने के लिए अधिकृत किया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश के विधानसभा आम चुनाव-2022 के लिए मतदान सात चरणों में सम्पन्न होने है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.