ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

RBI गवर्नर ने दी खुश करने वाली खबर, महंगाई का बुरा दौर पीछे छूटा

र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) महंगाई की मार झेल रहे देशवास‍ियों के ल‍िए राहत भरी खबर दी है। आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा क‍ि घरेलू अर्थव्यवस्था और वित्तीय क्षेत्र स्थिर है और महंगाई का बुरा दौर पीछे छूट चुका है. उन्होंने साथ ही यह भी कहा क‍ि महामारी से वैश्‍व‍िक अर्थव्यवस्था को लगे झटकों, यूक्रेन युद्ध और दुनियाभर में कड़ी मौद्रिक नीति के बावजूद ऐसा है. उन्होंने कहा कि डॉलर की जोरदार मजबूती के बावजूद रुपये ने दूसरी मुद्राओं के मुकाबले सबसे कम अस्थिरता का प्रदर्शन किया है.

ग्‍लोबल इकोनॉमी ने जुझारूपन दिखाया

आरबीआई गवर्नर ने कोच्चि में 17वें केपी होर्मिस (फेडरल बैंक के संस्थापक) स्मारक व्याख्यान में कहा कि कुछ महीने पहले वैश्‍व‍िक मंदी के बारे में अध‍िक चिंताओं के बावजूद, ग्‍लोबल इकोनॉमी ने अधिक जुझारूपन दिखाया है. गवर्नर ने कहा कि वैश्‍व‍िक वृद्धि में गिरावट का रुख है. महंगाई के कारकों में होने वाले बदलावों के बारे में भी काफी अनिश्‍च‍ितता है. इनमें श्रम बाजार की गतिशीलता से लेकर बाजार की शक्ति का केंद्रीकरण और कम कुशल आपूर्ति श्रृंखला शामिल हैं.

भू-आर्थिक बदलाव काफी कठिन

उन्होंने कहा कि हालांकि भरोसा पैदा करने वाले पहलू भी हैं, जैसे वैश्‍व‍िक खाद्य, ऊर्जा और अन्य जिंसों की कीमतें अपने ऊपरी स्तर से घट गई हैं. साथ ही आपूर्ति श्रृंखला सामान्य हो रही है. ऐसे में आयातित महंगाई काबू में होनी चाहिए. भारत की जी20 अध्यक्षता के बीच कई उभरते संकटों को दूर करने में उसकी भूमिका पर दास ने कहा कि देश को यह भूमिका ऐसे वक्त में मिली है, जब भू-आर्थिक बदलाव काफी कठिन हैं, जिन्होंने वैश्‍व‍िक व्यापक वित्तीय संभावनाओं को बिगाड़ दिया है.

आरबीआई गवर्नर ने कहा क‍ि अहम क्षेत्रों में गंभीर आपूर्ति-मांग असंतुलन है और करीब सभी देशों में महंगाई तेजी से बढ़ रही है. इसने जटिल नीतिगत चुनौतियां पेश की हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट जी20 के लिए अवसर भी है और परीक्षा का वक्त भी है. दास ने आईएमएफ (IMF) का हवाला देते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध के साथ भू-राजनीति की जगह अब भू-अर्थशास्त्र ने ले ली है. इसके कारण, वैश्‍व‍िक अर्थव्यवस्था भू-आर्थिक विखंडन की प्रक्रिया का सामना कर रही है. ऐसा पांच प्रमुख माध्यमों – व्यापार, प्रौद्योगिकी, पूंजी प्रवाह, श्रम गतिशीलता और वैश्‍व‍िक शासन के जरिये हो रहा है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.