ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ढाई टन यूरेनियम गायब होने से विश्व भर में हड़कंप

वियना । संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी ने  एक सनसनीखेज खुलासा किया है.संयुक्त राष्ट्र के परमाणु परीक्षकों ने जांच के दौरान पाया है. लीबिया की एक साइट से यूरेनियम गायब है.इसकी मात्रा लगभग ढाई टन है. महानिदेशक राफेल ग्रासी ने जानकारी देते हुए कहा, प्राकृतिक यूरेनियम अयस्क से भरे हुए 10 ड्रम गायब हैं.
जहां से यूरेनियम गायब हुआ है,वह इलाका सरकार की निगरानी से बाहर का है.अधिकारियों को डर है कि यह यूरेनियम आतंकी संगठनों या तानाशाह शासकों के हाथ में आने से परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने मंगलवार को लीबिया के उस साइट का निरीक्षण किया था.जहां से यूरेनियम गायब हुआ है.
दुनिया भर में परमाणु हथियारों की होड़ बढ़ती ही जा रही है. अफ्रीकी देश लीबिया से ढाई टन यूरेनियम गायब होने से, दुनिया के देशों में हड़कंप मच गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.