ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गर्लफेंड की बेवफाई पर मिले 25 हजार रुपए बीमा की राशि

नई दिल्ली । अब तक आपने हेल्थ, वीकल और टर्म इंश्योरेंस ही सुने होंगे, लेकिन एक ट्विटर यूजर ने प्यार में दिल टूटने पर 25 हजार रुपये बीमा की रकम के तौर पर मिलने का दावा किया है। प्रतीक आर्यन नाम के ट्विटर यूजर ने बताया कि मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे धोखा दिया है और इसके एवज में मुझे 25 हजार रुपये मिले हैं। प्रतीक आर्यन ने कहा कि हम जब रिलेशनशिप में आए थे, तब एक जॉइंट फंड बनाया था उससे ही यह रकम मिली है। प्रतीक आर्यन ने लिखा कि मुझे 25 हजार रुपये मिले हैं, क्योंकि मेरी गर्लफ्रेंड ने धोखा दे दिया। हमारा रिश्ता जब शुरू हुआ था, तब हम दोनों 500-500 रुपये जॉइंट अकाउंट में जमा करते थे। तब हमने तय किया था, जो भी धोखा देगा, उसकी रकम डूब जाएगी और रिश्ते में वफादर रहने वाले को यह पैसे मिलेंगे।

प्रतीक आर्यन ने इस रकम को हार्टब्रेक इंशोयरेंस फंड करार दिया है। एक अन्य पोस्ट में प्रतीक आर्यन ने मजे लेते हुए कहा कि हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड में निवेश करना भी मार्केट रिस्क के तहत है। इसके अलावा रिलेशनशिप लॉयल्टी रिस्क भी इसमें शामिल है। इसलिए हमें प्यार से जुड़े कमिटमेंट्स पूरे ध्यान से करने चाहिए। प्रतीक आर्यन ने यह भी लिखा कि महिलाएं ऐसा क्यों सोचती हैं कि उन्हें हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड का फायदा रिलेशनशिप में मिले। यह पॉलिसी तो सिर्फ वफादार लोगों को ही मिलना चाहिए।

यूजर की पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने प्रतीक की पोस्ट पर कॉमेंट किया कि इतनी रकम का आप क्या करेंगे। इसके जवाब में प्रतीक ने कहा कि इससे मैं दूसरी रिलेशनशिप में निवेश करने की सोच रहा हूं। वहीं एक यूजर ने तो यह सलाह भी दी कि आपने इंश्योरेंस के तहत 500-500 रुपये की रकम जो तय की थी, वह बेहद कम है। इतने में तो कोई भी धोखा देकर चला जाएगा। इस पर प्रतीक आर्यन ने कहा कि यह पैसा हमने अपनी पॉकेट मनी से लगाया था। अगली बार मैं एक लाख रुपये का इंश्योरेंस करवाऊंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.