ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जैसलमेर के कोतवाली क्षेत्र में ‘बम’ मिलने से हड़कंप, एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

जैसलमेर| जैसलमेर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के खुहड़ी रोड पर बम नुमा वस्तु मिली है। सूचना पर एसपी भंवर सिंह नाथावत समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

जैसलमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खुहड़ी रोड पर शनिवार को बम नुमा वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। एसपी भंवर सिंह नाथावत समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर बमनुमा वस्तु को सुरक्षित कर लिया है। जिसके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाया जा रहा है।

सरहदी जिले में यह बमनुमा वस्तु कहां से आई ? 

कोतवाली थाना क्षेत्र के खुहड़ी रोड पर बम नुमा वस्तु मिलने के बारे में सूचना मिलने पर थाना कोतवाली से एसआई खम्मा राम मय टीम के मौके पर पहुंचे। जिन्होंने उच्च अधिकारियों को मौके की स्थिति से अवगत कराया। सूचना मिलते ही जैसलमेर एसपी भंवर सिंह नाथावत भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

एसपी नाथावत ने मौके का निरीक्षण कर एसएचओ कोतवाली भवानी सिंह को बम नुमा वस्तु को सुरक्षित कर नियमानुसार विभागों से समन्वय कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसएचओ भवानी सिंह द्वारा बम नुमा वस्तु को सुरक्षित कर संबंधित विभागों से समन्वय बना त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि सरहदी जिले में यह बमनुमा वस्तु कहां से आई ? विशेषज्ञ टीमों के जरिए भी उसका पता लगाया जा रहा है । साथ ही मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.