ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हेरोइन, अफीम व शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार

नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंतर्गत बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर की गई कार्रवाई के दौरान 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हेरोइन अफीम तथा अवैध शराब बरामद हुई। आरोपितों के खिलाफ 3 केस दर्ज करके रविवार उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने चीमा चौक इलाके में की गई नाकाबंदी

थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने चीमा चौक इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को 13 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई बलौर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान डाबा कालोनी निवासी मनोज कुमार तथा हरीश चंद्र के रूप में हुई। थाना दुगरी पुलिस ने दुगरी नहर पुल के पास की गई नाकाबंदी के दौरान मारुति ब्रेजा कार सवार एक व्यक्ति को 25 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया।

एक व्यक्ति 27 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव लोहारा स्थित सरकारी हाई स्कूल के पास रहने वाले गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई। थाना लाडोवाल पुलिस ने गांव वलीपुर कलां में की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 27 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। हवलदार हरदीप सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव वलीपुर खुर्द निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.