ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैंक अधिकारियों ने चलाया ऋण वसूली अभियान।

जहानाबाद ! जिले के अलग-अलग प्रखंडों में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों द्वारा ऋण वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बंधुगंज एवं ओकरी के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार एवं बंधुगंज शाखा प्रबंधक अरुण कुमार के साथ पुलिस बल एवं बैंक अधिकारी संयुक्त रूप से ऋण धारकों के घर एवं पर प्रतिष्ठान पर पहुंचकर ऋण राशि को चुकता करने की हिदायत दी। कर्जदारओं को ऋण चुकता करने के लिए मार्च माह तक का समय दिया गया है। शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने ऋण धारकों से कहा कि अपना ऋण खाते में पैसा जमा कर खाता को एन.पी.ए से बाहर कर लें अन्यथा बैंक कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य हो जाएगी। इसके बाद किसी प्रकार की कोई भी समझौता नहीं करेगी। वित्तीय वर्ष के अंत में बैंक द्वारा विशेष छूट का संपूर्ण लाभ उठाकर ऋण खाता में समझौता करवा कर ऋण से मुक्त हो जाएं। एन.पी.ए खाता धारकों के लिए अंतिम मौका है और इस मौका का संपूर्ण लाभ ले। बैंक अधिकारी ने आनंदपुर, शाइस्ताबाद सहित कई गांव में पहुंचकर ऋण धारकों से मिले। वही कई ऋण धारकों के खिलाफ बॉडी वारंट भी निकला है। बैंक अधिकारी ने बताया कि अभी घोसी प्रखंड में हुआ है। इसके बाद जहानाबाद,मखदुमपुर सहित सभी प्रखंडों में जो एन.पी.ए ऋण धारक हैं। उनसे ऋण वसूली किया जाएगा। वहीं बैंक अधिकारी ने बताया कि अगर जल्द बैंक का वह पूरा बकाया नहीं चुकाते हैं तो पी.डी.आर,एफ.आई.आर, सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई कर ऋण राशि को वसूल किया जाएगा। इसके लिए कुर्की जब्ती एवं बॉडी वारंट की प्रक्रिया में बैंक द्वारा तेजी लाया जा रहा है साथ ही विश्वास दिलाया गया है कि जो ऋण धारक अपने ऋण को समाप्त करना चाहते हैं। वैसे ऋण की स्थिति को समझते हुए बैंक द्वारा छूट व उचित समय भी दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.