राजस्थान पेपर लीक मामले में नाराज सोनिया और राहुल गांधी ने मांगी रिपोर्ट
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘राजीव गांधी स्टडी सर्किल’ के पदाधिकारियों के नाम राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट) का पेपर लीक प्रकरण में आने पर नाराजगी जताई है। राहुल ने इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन से रिपोर्ट मांगी है। आलाकमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा पर लग रहे आरोपों से भी नाराज है। पेपर लीक मामले में डोटासरा और आयुर्वेद मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग पर आरोप लग रहे हैं। गर्ग राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय समन्वयक हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.