ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल संघ संस्कार भारती के गेस्ट हाउस में संघ के दो पदाधिकारी पहुंचे तब पता चला छात्र का शव

भोपाल: राजधानी के तुलसी नगर स्थित संस्कार भारती के गेस्ट हाउस में योगा स्टूडेंट का शव मिला है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे जब इटारसी से संघ के दो पदाधिकारी गेस्ट हाउस पहुंचे, तब इसका खुलासा हुआ। शनिवार रात उसने मां और परिवार से वीडियो कॉल पर आखिरी बार बात की थी। रविवार को वह गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकला। सोमवार को भी उसे किसी ने नहीं देखा। छात्र बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में योगा का छात्र था। शॉर्ट पोस्टमार्टम में जहर से मौत की आशंका जताई गई है। डॉक्टरों की मानें, तो युवक के पेट में क्लॉटिंग पाई गई है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। संस्कार भारती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक अंग या सहयोगी संस्था है।

मृतक का नाम आनंद त्रिपाठी (22) पुत्र अमरनाथ त्रिपाठी है, जो कि बीयू से योगा विषय में पीजी कोर्स कर रहा था। वह मूलत: सतना जिले के जैतवारा के डगडीहा गांव का रहने वाला था। यहां वह तुलसी नगर स्थित संस्कार भारती में रहता था। सोमवार रात इटारसी से आए संघ के पदाधिकारियों ने आनंद को कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने संस्कार भारती के देखरेख करने वाले प्रमुख को इस बारे में बताया। प्रमुख ने कहा कि पीछे के दरवाजे को धक्का मारकर खोल लीजिए। इसके बाद दरवाजा खोलकर दोनों अंदर पहुंचे। यहां देखा कि आनंद कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। ऊपर से चादर ओढ़े हुए था। आवाज देने पर भी शरीर में हलचल नहीं हुई। ऐसे में दोनों लोगों ने चादर उठाकर देखा, तो आनंद बेसुध हालत में मिला। शरीर ठंडा पड़ गया था।

गश्त कर रहे असिस्टेंट सीपी की रुकवाई कार

आनंद को इस हालत में देख दोनों घबरा गए। इस बीच, उन्हें पुलिस की गाड़ी जाती दिखी। उन्होंने गाड़ी रुकवाई। उसमें असिस्टेंट सीपी उमेश तिवारी गश्त कर रहे थे। दोनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें घटना के बारे में बताया। सीपी ने अंदर जाकर देखा, तब तक देर हो चुकी थी। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। डॉक्टरों को पीएम के दौरान आनंद के शरीर में क्लॉटिंग मिली। उन्होंने जहर से मौत की आशंका जताई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.