ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 तस्करी का सोना और एक करोड़ नगद के साथ हावड़ा स्टेशन पर युवक गिरफ्तार

कोलकाता । कोलकाता के हावड़ा स्टेशन से तस्करी का सोना और एक करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के मोतीगंज क्षेत्र के रहने वाले चंद्रभान मिश्रा के रूप में हुई है। हालिया बरामदगी और गिरफ्तारी ने राज्य में आयकर विभाग और खुफिया एजेंसियों की इस आंशका को बढ़ाया है कि हावड़ा स्टेशन धीरे-धीरे तस्करी के सोने और बेहिसाब नकदी में कारोबार करने वालों के लिए एक पसंदीदा पारगमन बिंदु बन रहा है।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सूत्रों ने कहा कि मिश्रा को हावड़ा स्टेशन के पुराने परिसर के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर एक भारी बैग के साथ रहस्यमय तरीके से घूमते हुए देखा गया। आरपीएफ कर्मियों ने उस रोका और पूरी तरह से जांच करने पर, उसके कब्जे से लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने की छड़ें और आभूषण जब्त किए गए।
मिश्रा को हिरासत में लेकर भारी मात्रा में सोने की खेप के स्रोत के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन जब उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तब आरपीएफ कर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.