ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

28 मार्च को जिला अस्पताल में लगाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने जिले में ब्लड स्टोरेज यूनिट, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति, पेंशन, राशन कार्ड, कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री घोषणाओं को अमल और जिले के लिए बजट में शामिल कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को टीएल के लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में आगामी 28 मार्च को स्वास्थ्य शिविर का आयोजना किया जा रहा है, जहां रायपुर एम्स के डॉक्टर और विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे और मरीजों का इलाज करेंगे। कलेक्टर ने जिले में संचालित किए जा रहे ब्लड स्टोरेज यूनिट के संबंध में जानकारी लेते हुए यूनिट में पर्याप्त मात्रा में सभी ब्लड ग्रुप के रक्त की उपलब्धता रखने के लिए कहा और ई-रक्त कोष में ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जनपद सीईओ को भी अपने ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गला विशेषज्ञ और सर्जन रायपुर से आएंगे।

उन्होंने कहा कि बीमारियों से प्रभावित मरीज 28 मार्च को जिला अस्पताल में आकर अपना निशुल्क इलाज करवाएं। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अफसर उपस्थित थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.