ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

राजद ने मनाया डॉ0 राम मनोहर लोहिया की जयंती

कटिहार। जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी की अध्यक्षता में प्रखर चिंतक एवं समाजवादी विचारक डॉ0 राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया गया। साथ ही साथ उनके तैलीय चित्र पर मालार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी एवं विचार संगोष्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका विषय लोहिया का विचार, वर्तमान संदर्भ में राजद की भूमिका का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजद जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी ने कहा कि डॉ0 राम मनोहर लोहिया का विचार और राष्ट्रीय जनता दल का सिद्धांत समान रूप से मिलता जुलता है। डॉ0 राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि महिलाओं एवं पुरुषों का बराबर भागीदारी होनी चाहिये जो आज वर्तमान सरकार बिहार में है। चाहे सरकारी नौकरी हो या पंचायत चुनाव, नगर चुनाव सभी मे महिलाओं की भागीदारी समान कर दी गयी है। अब्दुल गनी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में फिरकाप्रस्त ताकतों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में प्रधान महासचिव भोला पासवान, जिला प्रवक्ता मनोहर यादव, जिला परिषद उपाधीक्षा सह राजद महिला नेत्री इशरत प्रवीण,मनिहारी के मुख्य पार्षद लाखो यादव, युवा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, मो0 शम्मी, महिला नेत्री ललिता तिर्की,राखी यादव, बच्चू भट्टाचार्य, मिथलेश यादव,राजेन्द्र यादव, विनोद सिंह, अशोक मंडल, विजय राय, प्रदीप साह, सुदामा सिंह , विजय यादव, श्यामलाल यादव, अजहर शेख इत्यादि बड़ी संख्या में राजद के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.