ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली के राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल के बाहर अज्ञात हमलावर ने डॉक्टर को मारी गोली

नई दिल्ली। दिल्ली के जफरपुर कलां स्थित राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक 26 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर को गोली मार दी। पीड़ित डॉक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है।

 पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरटीआर अस्पताल के बाहर अज्ञात लोगों ने 26 वर्षीय एक डॉक्टर को कथित तौर पर गोली मार दी। द्वारका के अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर की पहचान हेमंत के रूप में हुई है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि सोमवार रात डॉक्टर हेमंत अस्पताल के बाहर खड़े थे, तभी अज्ञात हमलावर एक कार में वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.