ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूपी चुनाव में व्यस्त ओवैसी ने ट्वीट किया हिजाब पहनी लड़की का वीडियो, तारीफ में कही ये बात

संभल   ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए संभल में प्रचार करने के दौरान कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर टिप्पणी की है. पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करने संभल पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने एक वीडियो में दिख रही लड़की की तारीफ भी की जिसने कुछ लड़कों की भीड़ के सामने धार्मिक नारा लगाया था. ओवैसी ने अपने भाषण का वीडियो ट्वीट भी किया है.

AIMIM नेता ने कहा ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि हिजाब पहनने के अपने अधिकार के लिए लड़ रही हमारी बहनें अपनी लड़ाई में सफल हों. कर्नाटक में संविधान की धारा 15, 19 और 21 का उल्लंघन किया जा रहा है. मैं कर्नाटक की भाजपा सरकार के इस फैसले की निंदा करता हूं.’

ओवैसी बोले हमारी एक बहादुर बेटी…

ओवैसी ने कहा कि हमने वो वीडियो भी देखा कि हमारी एक बहादुर बेटी, कर्नाटक में हिजाब पहनकर मोटरसाइकिल आती है. जैसे ही उसके करीब लोग डराने के लिए नारे मारते हैं… मैं सलाम करता हूं उस बेटी की बहादुरी को…मैं सलाम करता हूं उसे बेटी के मां-बाप को… उस बेटी ने भीड़ के सामने चिल्ला कर कहा-‘ अल्लाहू अकबर’

हैदराबाद के सांसद ने कहा ‘ये मिजाज पैदा करना है. अगर तुम आज झुक गए तो हमेशा के लिए झुक जाओगे….याद रखो हमे जम्हूरी तरीके से लड़ना होगा. भीख मांगने से कुछ नहीं मिलेगा. हमें वोट की ताकत दिखानी होगी.’

प्रधानमंत्री से भी किया सवाल

इसी मुद्दे पर एक अन्य ट्वीट में लोकसभा सांसद ने कहा ‘कर्नाटक में युवा मुस्लिम छात्राओं ने हिंदुत्व की भीड़ के उकसावे के बीच साहस का प्रदर्शन किया है. अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए उनका आचरण शानदार है.’

AIMIM  नेता ने कहा  ‘पीएम संसद में दो बार बोल चुके हैं. जुबानी राजनीतिक हमलों के बीच कर्नाटक की स्थिति पर उन्होंने कुछ नहीं बोला.उनकी चुप्पी हमें क्या बताती है? क्या यही है उनकी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ?’

बता दें कर्नाटक स्थित उडुपी के एक कॉलेज में लड़कियों के हिजाब पहनने के मुद्दे को लेकर विवाद जारी है और मामला फिलहाल हाईकोर्ट में है. इस बीच सीएम बोम्मई समेत तमान नेताओं ने स्टूडेंट्स से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.