ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरोना गाइडलाइन की दर्जनो निकाय नहीं करवा रहे पालना

जयपुर । कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना में स्थानीय निकायों को दिए गए निर्देशों में आम आवाम् से कोरोना आपको नहीं सताये के लिए बचाव के कई उपाय जारी किए गए थे जिनमें राजस्थान के दर्जनों निकाय नियमों की अनुपालना कराने में पिछड़ रहे है स्वायत्त शासन विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन को अक्षरसा अनुपालना के लिए कहा गया है।
सरकार ने सभी निकायों को कोरोना काल में जागरुकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शहरों में ई—रिक्शा व अन्य माध्यमों से कोरोना से बचने के उपाय का प्रचार—प्रसार करने के साथ ही सफाई में लगे हूपर से भी जनचेतना कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही वैक्सीनेशन कैम्प में दो गज की दूरी का पालन, पम्पलेट वितरण के द्वारा कोरोना से बचने के उपाय बताए जाने थे, लेकिन 62 निकाय यह काम नहीं कर रहे हैं। जिसकी लगातार सरकार को शिकायत मिल रही थी। छोटे निकायों के साथ इस श्रेणी में भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर उत्तर जैसे बड़े निकाय भी यह काम करने में कोताही बरत रहे थे। जिस पर सरकार ने नियमित रूप से कोरोना से बचने के उपाय के लिए ड्राइव चलाने और इसकी जानकारी अपलोड करने के निर्देश् दिए गए हैं ताकि निकायों की परफोरमेंस सुधर सके। प्रदेश के ज्यादातर निकायों में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कर्मचारी ना मास्क लगा रहे हैं और ना ही आने वाले लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है। ऐसे में निकायों को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.