ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बच्चों के लिए काम करने वालों का सम्मान, मंत्री आतिशी शर्मा ने किया सम्मानित

दिल्ली| दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शनिवार को बाल अधिकारों और विकास के क्षेत्र में काम करने वाले 12 व्यक्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में पहले चिल्ड्रन चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया।

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) की ओर से पहले चिल्ड्रन चैंपियन अवार्ड शुरू किए गए हैं। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शनिवार को बाल अधिकारों और विकास के क्षेत्र में काम करने वाले 12 व्यक्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में पहले चिल्ड्रन चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया। डीसीपीसीआर इस अनूठे पुरस्कार द्वारा उन व्यक्तियों और संस्थानों को मान्यता देता है, जिन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, संरक्षण के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा कि यह पुरस्कार देश के बच्चों की बेहतरी के लिए उनके प्रयासों और योगदान की पहचान है। पुरस्कार उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने के लिए और प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही प्रेरित करने वाली बात है कि जो बच्चा खुद मुश्किल परिस्थिति से आता है और वह अपने बारे में ना सोच कर उन लाखों बच्चों के लिए लाइब्रेरी चला रहा हो, इससे प्रेरणादायक कुछ नही हो सकता है।

शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को इसी तरह से समाज और बच्चों के लिए काम करते रहने के लिए कहा। जिससे अपने समाज और बच्चों को शिक्षित कर के भारत को नंबर-एक देश बना जा सके। डीसीपीसीआर चिल्ड्रन्स चैंपियन अवार्ड बच्चों, राजनीति, न्यायविदों, पत्रकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, बाल संरक्षण, कला, शिक्षा, खेल, व्यवसाय और सार्वजनिक सेवा सहित 12 श्रेणियों में प्रदान किए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.