ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की जमानत खारिज

गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की जमानत याचिका कोर्ट ने यह कहकर खारिज कर दी कि उसके खिलाफ कई गंभीर मामलों का इतिहास है।

सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला की जमानत अर्जी हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने खारिज कर दी। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने यह आदेश आरोपी महिला की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया।

चित्रकूट निवासी महिला पर जालसाजी व फर्जीवाड़ा से जुड़ा मुकदमा गोमती नगर विस्तार थाने में वर्ष 2020 में दर्ज किया गया था।

कोर्ट ने यह कहते हुए कि आरोपी महिला उम्रकैद तक की सजा पाने वाले अपराधों के घेरे में है। साथ ही उसका तीन केसों का अपराधिक इतिहास भी है, जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.