ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिलसा सूर्य मंदिर तालाब घाट पर छठ श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया पहला अर्ध्य

हिलसा (नालंदा) नई सोच एक्सप्रेस। हिलसा नगर परिषद स्थित सूर्य मंदिर तालाब पर छठ वर्तियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा डुबते हुए भगवान भास्कर सूर्य को पहली अर्ध्य दिया गया।
सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट पर श्रद्धालुओं की खचाखच भरे भीड़ में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहे थे।नगर परिषद हिलसा द्वारा तालाब पर स्थित चबूतरा पर मंच बनाकर छठ में आये भीड़ को स्थानीय प्रशासन द्वारा शांति से छठ त्योहार मनाने की अपील कर रहे थे। साथ हीं साथ लोगों की चेतावनी भी दे रहे थे कि आपलोग सी.सी.टी.वी की नजर में हैं। यदि किसी के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी करते हुए पाया जाता है तो सी.सी.टी.वी.फूटेज के आधार पर सख्त से सख्त करवाई किया जायेगा।
छठ त्योहार के अवसर पर हिलसा तालाब पर सारी मंदिरों को भव्य रुप से सजाया गया है। हिलसा थाना पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे हुए । मेन रोड से आने-जाने वाली गाड़ियों को हिलसा पुलिस द्वारा नियंत्रण में लेकर आने-जाने दिया जा रहा है ताकि ट्रैफिक जाम ना हो!
हिलसा तालाब में छठ श्रद्धालुओं को डुबने से बचाने के लिए हिलसा अनुमंडल प्रशासन द्वारा एस.डी.आर.एफ की टीम लगाया गया है। तालाब में नाव की व्यवस्था किया गया है।
विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा सुधीर कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद,नगर कार्यपालक पदाधिकारी हिलसा,मुख्य पार्षद धनंजय कुमार,हिलसा के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी समेत कई पदाधिकारी एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.