ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीजेपी प्रवक्ता अनिला सिंह ने प्रियंका को दिखाया आईना

राहुल को न तो देश और न ही संवैधानिक संस्थाओं पर है विश्वास : अनिला सिंह

अराजकता, धौंस, अपशब्दों से भ्रष्टाचार छिपाया नहीं जा सकता: अनिला सिंह

राहुल गांधी पर मानहानि के पहले भी सात प्रकरण चल रहे हैं : अनिला सिंह

नोएडा । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा और लोकसभा की सदस्यता समाप्त किए जाने के प्रकरण पर बीजेपी प्रवक्ता अनिला सिंह ने पीएम मोदी पर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोपों का करारा जवाब दिया है।

अनिला सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि असत्य, अहंकार,अपशब्द और अराजकता की धौंस और टुकड़े गैंग के ईकोसिस्टम से स्वयं के भ्रष्टाचार और अमर्यादित आचरण को छिपाया नहीं जा सकता है। अक्षम्य अपराध में दोषी होने के बाद की यह बेशर्मी,’सत्ताग्रह’ (सत्ता पाने के लिए जोर) देश की न्यायपालिका का अपमान है।

उन्होंने इससे पहले राहुल के ट्वीट के जवाब में लिखा है कि भारत की स्पष्ट आवाज 2014 से ही सुनाई दे रही है। इसीलिए तो युवराज को भारत से बाहर मदद की गुहार लगानी पड़ रही है। खुद के इकोसिस्टम में काम करने की आदत और सत्ता से बाहर रहने की तिलमिलाहट में इन्हें न तो देशवासियों और न ही देश की किसी संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रह गया है।

उन्होंने अपने एक और ट्वीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पत्रकार के अपमान का जिक्र करते हुए कहा कि लगातार जानबूझकर किए जा रहे अपमानों और झूठे वक्तव्यों के लिए घमंड में चूर युवराज क्यों माफी मांगेंगे ? राहुल पर अपमान/मानहानि सात मामले पहले से चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस, सावरकर मोदी समाज, पिछड़ों और पत्रकारों का अपमान कर रहे राहुल गांधी को हर चुनाव में जनता सजा दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.