ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भव्य तरीके से मनाया जायेगा अंबेदकर महोत्सव जयंती समारोह

बिहारशरीफ, नई सोच एक्सप्रेस। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जायेगा। तैयारी को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक आज की गयी।
वरीय कोषागार पदाधिकारी राजेश राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बाबा साहेब की कृतियों को याद किया गया है। लोगों ने कहा कि आज के प्रेरिपेक्ष्य में बाबा साहेब के सिद्धांत व विचारों की प्रासंगिकता काफी बढ़ गयी है।
हर साल की तरह मुख्य समारोह देवीसराय चौक पर 14 अप्रैल को उनकी जयंती मनायी जायेगी। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। इस साल अंबेदकर शोभा यात्रा श्रम कल्याण केंद्र के निकाला जायेगा।
मुख्य समारोह स्थल पर माल्यार्पण के बाद टाउन हॉल में कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा।
बैठक में सचिव सत्येंद्र कुमार भारती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार, संयुक्त सचिव बलराम रजक, धनजयं पासवान, रमेश पासवान, सुदेश्वर राजवंशी, अरुण कुमार चौधरी, प्रशांत कुमार, बौद्व, श्रवण कुमार, उमाशंकर पासवान, सुषमा स्वराज, संजय पासवान, संतोष कुमार चौधरी, उत्तम पासवान, राजेश पासवान आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.