ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजस्थान में 29 मार्च से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग की किसानों को सलाह

राजस्थान| राजस्थान में मार्च महीने में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का दौर लगातार रुक रुककर जारी है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 29-30 मार्च को एक्टिव होने जा रहा है। जिसने किसान, सरकार और जनता की चिन्ताएं बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 29 मार्च से बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। साथ ही 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने किसानों को बारिश-ओलों के मद्देनजर सलाह दी है।

29 मार्च को बीकानेर-जैसलमेर, 30 मार्च को 6 सम्भागों में बारिश-ओलों का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 29-30 मार्च को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। 29 मार्च को बीकानेर और जैसलमेर जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होगी।  शेष भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 30 मार्च को इस विक्षोभ का प्रभाव सबसे ज्यादा रहने और राज्य के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में एक बार फिर से तेज आंधी-बारिश, अचानक तेज हवाएं (30-40 किमी प्रतिघंटा स्पीड) और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

31 मार्च को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर सम्भाग में होगी बारिश

31 मार्च को विक्षोभ का प्रभाव राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर और भरतपुर सम्भाग के जिलों में पड़ेगा। जहां तेज बादल गरजने, बिजलियां कड़कने के साथ बारिश होगी। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की किसानों को सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बुधवार से नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होने जा रहा है। इस सिस्टम का असर जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में देखने को मिलेगा। जिन किसानों ने फसल की कटाई करके खेतों या खुले में सुखाने रखी है, उनके लिए आज समय है कि वह अपनी फसलों को सुरक्षित और सूखे स्थान पर या स्टोरेज में रख लें। बारिश से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने की के उपाय कर लिए जाएं।

इन जिलों में येलो अलर्ट

29 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, गंगानगर और जोधपुर के हिस्सों में बारिश, आंधी चलने और बिजली चमकने की भी आशंका है। 30 मार्च को इस सिस्टम का असर गंगानगर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर और जयपुर जिलों में देखने को मिलेगा।  इन जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है। लावा कोटा संभाग के कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और बूंदी में भी कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.