ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा 31 मार्च से, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन

इंदौर ।  कक्षा नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा 31 मार्च से शुरू होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। अधिकारियों ने निर्देश देते हुए केंद्र अध्यक्षों से कहा है कि परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्रों को नजदीकी थाने से प्राप्त किया जा सकेगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति लेना होगी। प्रश्न पत्रोंं के पैकेट को दस मिनट पहले परीक्षा हाल में खोला जाएगा। उधर, जिला स्तरीय उड़नदस्ते की टीमें स्कूलों का निरीक्षण करेंगी। 2022-23 सत्र की कक्षा नौवीं एवं 11वीं की परीक्षा 31 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए नियम बनाए गए हैं। इसके बारे में संचालनालय ने सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। जिला मुख्यालय के प्रश्न पत्र वितरण केन्द्र से पेपर के बंडलों को सील लगाकर नजदीक थाने में सुरक्षित रखा है। अधिकारी और केंद्र अध्यक्षों से कहा गया है कि पेपर सीधे परीक्षा केन्द्र, घर या अन्य जगह पर नहीं लेकर जाना है।

परीक्षा हॉल में दस मिनट पहले खोले जाएंगे पेपर के बंडल

प्रश्न पत्र के पैकेट थाने से अधिकृत अधिकारी की उपस्थिति में केंद्र अध्यक्ष प्राप्त कर सकते हैं। घंटेभर पहले थाने से इन्हें प्राप्त किया जा सकता है, जिसे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना होगा। परीक्षा हॉल में पेपर शुरू होने के दस मिनट पहले परिवेक्षक सील बंद लिफाफे से पेपर निकाल सकेंगे। पेपर खत्म होने के बाद कापियां तुरंत मूल्यांकन केंद्र पहुंचाना होगी। उसके बाद विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका को जांचने का काम शुरू होगा।

45 दिन में पूरा करना होगा मूल्यांकन कार्य

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य करना होगा। कापी जांचने वाले शिक्षकों की सूची बनाकर जिला शिक्षा कार्यालय में देना होगी। संचालनालय ने मूल्यांकन कार्य पूरा करने के लिए 45 दिन रखे है। इस दौरान विद्यार्थियों के मार्क्स भी चढ़ाना होंगे। रिजल्ट भी मई तक घोषित करना होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.