ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों का हंगामा, सड़क पर उतरे, चक्काजाम

इंदौर ।   इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में मंगलवार सुबह किसानों ने हंगामा कर दिया। वे कम कीमत पर गेहूं खरीदी से नाराज थे। इसके बाद किसान सड़क पर उतर आए और एमआर-5 पर चक्काजाम कर दिया। इन दिनों किसान बड़ी मात्रा में गेहूं लेकर इंदौर की मंडी पहुंच रहे हैं। यहां कम कीमत पर गेहूं खरीदी को लेकर किसान नाराज हो गए और हंगामा करते हुए रोड़ पर जमा लगा दिया । किसानों का आरोप है की व्यापारी कम कीमत में गेहूं खरीदकर मुनाफा वसूली कर रहे हैं।

व्यापारी बोले- गेहूं में कचरा और नमी ज्यादा

वहीं, नीलामी में गेहूं खरीदी करने वाले व्यापारी बोल रहे हैं कि गेहूं में नमी और कचरा ज्यादा होने पर कीमत कम मिल रही है । विवाद के बीच किसान एमआर-5 पर उतर आए और आवागमन रोक दिया। जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनकी समझाइश के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। इसके बाद मंडी में फिर व्यापार शुरू हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.