ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

बुद्ध धम्म रथ यात्रा कल्याण बीघा पहुंचा

बिहारशरीफ। बुद्ध धम्म रथ यात्रा नालंदा जिला भ्रमण के तीसरे दिन नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में शहीद जगदेव चौक (राणाबीघा चौक) पर जनसभा कर शहीद जगदेव जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
बुद्ध धम्म रथ को हरनौत प्रखंड स्थित कल्याण विगहा मुख्यमंत्री बिहार के नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा के पंचशील झंडा दिखाकर रवाना किया गया। कल्याण विगहा पहुंचकर ग्राम वासियों के साथ बुद्ध विचार पर चर्चा एवं मुख्यमंत्री के पूर्वज के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पचासा चौक पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के माल्यार्पण कर पचासा गांव में उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बुद्ध धम्म रथ यात्रा के संयोजक डॉ रामकिशोर पासवान ने बताया कि देश संविधान से चल रहा है ,सभी भारतीयों के लिए एक नियम है,जो भारतीय संविधान से प्राप्त है।
इस मौके पर उपस्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान, प्रदेश अध्यक्ष रामदेव चौधरी, जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद ,प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल रविदास, संजीत कुमार ,रवि ज्योति कुमार ,रंंजित कुमार चौधरी ,भंते बुद्ध रतन, मिशन जय भीम नालंदा जिला अध्यक्ष जीतू कुशवाहा ,मिशन जय भीम बिहार प्रदेश के अध्यक्ष पंकज पासवान एवं अन्य गणमान्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.