ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओकरी ओपी में बाइक चेकिंग के दौरान थानेदार ने युवक को मारी गोली

जहानाबाद। ज़िला के ओकरी ओपी अंतर्गत बाइक चेकिंग के दौरान थानेदार ने एक युवक को गोली मार दी है। युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। परिजनों ने ओकरी ओ.पी के थानेदार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। युवक के पिता ने बताया कि ओकरी ओपी के थानेदार चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका लड़का सुधीर वहां से बाइक लेकर गुजर रहा था। बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसंस नहीं रहने के कारण वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। सुधीर को भागते देख थानेदार ने उसका पीछा किया और जब वह नहीं रुका तो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुधीर को आनन-फानन में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि डॉक्टरों ने शरीर से गोली निकाल दिया है लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि जैसे ही हमें इस बात की जानकारी मिली हमने तुरंत घोसी सर्किल इंस्पेक्टर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय को घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.