ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उदयपुर की फाइव स्टार होटल की कर्मचारी युवती ने अपार्टमेंट से कूदकर दी जान

शहर के प्रख्यात फाइव स्टार होटल लीला पैलेस की एक कर्मचारी युवती ने गुरुवार को एक अपार्टमेंट की बालकनी से कूदकर जान दे दी। युवती उड़ीसा राज्य के कटक शहर की बताई जा रही है। गोवर्धन विलास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लीला पैलेस में 3 साल से नौकरी कर रही थी युवती

थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि सुसाइड करने वाली 21 वर्षीय नम्रता है। उड़ीसा के कटक की रहने वाली युवती उदयपुर के होटल लीला पैलेस में 3 साल से फूड एंड बेवरेज में होस्ट के पद पर कार्यरत थी। गुरुवार सुबह 6 बजे वह राजस्थान हॉस्पिटल स्थित एआर अपार्टमेंट से नीचे कूदी।

बता दें कि अपार्टमेंट 6 मंजिला है, जिसके फर्स्ट फ्लोर पर युवती रहती थी। नम्रता के साथ फ्लैट में मौजूद युवक और युवती पता चलते ही उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, लेकिन वे चालू हालत में नहीं मिले।

युवक-युवती से पुलिस कर रही पूछताछ

शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग के नजरिए से देख रही है। हालांकि, कारणों का पता नहीं लगा है। युवती के साथ फ्लैट नंबर 102 में साथ रह रहे युवक और युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवती पहले इसी अपार्टमेंट में अपने दोस्तों के साथ रहती थी।

मौजूदा समय में युवती फाइव स्टार होटल के कम्पाउंड रूम में रह रही थी। अपार्टमेंट में उसका आना जाना था। पुलिस मामले में आस-पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले लोगों से जानकारी ले रही है।

घटनाक्रम के दौरान तीन लोग मौजूद थे फ्लैट

पुलिस ने अब तक की जांच में पता लगाया कि घटना के वक्त फ्लैट में दो और लोग मौजूद थे, एक लड़का और एक लड़की। दोनों नम्रता के साथ होटल में ही काम करते हैं। आखिर नम्रता ने सुसाइड क्यों किया? इसको लेकर पुलिस उसके साथियों से पूछताछ कर रही है।

परिजनों के आने पर होगा पोस्टमॉर्टम

सुसाइड के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल में रखवाया है। साथ ही मृतक युवती के उड़ीसा में परिजनों को भी सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि परिजनों के उदयपुर पहुंचने के बाद मृतक का पोस्टमाॅर्टम किया जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.