ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अधिवक्ता संघ के चुनाव में 30 पदों के लिए 91 लोगों ने अपना दावेदारी पेश

-अधिवक्ता संघ का चुनाव आगामी 11 अप्रैल को होगा
कटिहार। अधिवक्ता संघ के चुनाव में अलग अलग 30 पदो के चयन को लेकर नामांकन का कार्य शुक्रवार को बंद कर दिया गाय। मुख्य चुनाव पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि कुल 30 पदों के लिए 91 लोगों ने अपना दावेदारी पेश की है। नामांकन पत्रों की वैधता की जांच शनिवार को की जाएगी तथा सोमवार को नाम वापसी के लिए तिथि निर्धारित की गई है। बार एसोसिएशन में अधिवक्ता संघ का चुनाव आगामी 11 अप्रैल को होना है। जिसमे अध्यक्ष एक पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष महानंद यादव के अलावा देव कुमार झा व विजय कुमार श्रीवास्तव मैदान में है। जबकि सचिव एक पद के लिए जीवध प्रसाद साह, सत्यनारायण यादव, मो बाबुल खान, रमेश प्रसाद जयसवाल, मनोज कुमार, मो सिकंदर आजम तथा सुनील कुमार राय ने अपना नामांकन दाखिल किया। वही इसके अतिरिक्त वाइस प्रेसिडेंट में 3 उम्मीदवारों का चयन होना है जबकि 7 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। संयुक्त सचिव पद के लिए 3 उम्मीदवारों में 15 उम्मीदवार , सहायक सचिव पद में 3 उम्मीदवार में 17 उम्मीदवार, कोषाध्यक्ष 1 पद के लिए 5 उम्मीदवार, एक्जीक्यूटिव सदस्य पद के लिए 7 में 12 उम्मीदवार, वरिष्ठ सदस्य पद में 5 में 11 उम्मीदवार, ऑडिटर 2 में 6 उम्मीदवार, लाइब्रेरीयन एक में दो उम्मीदवार और विजिलेंस सदस्य पद में 3 में 5 उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार शुरू हो गई है। वही मुख्य चुनाव पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद यादव ने नोटिस के जाए सभी उम्मीदवारों से अपील किया है की इस बार चुनाओं के दौरान कोई भी उम्मीदवार न्यायालय परिसर और अधिवक्ता संघ परिसर में अपना चुनाव प्रसार हेतु बैनर नही लगाएंगे। इस मौके पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी के साथ गठित टीम के वरीय अधिवक्ता रामाकर मिश्रा के अलावा अधिवक्ता अवधेश कुमार और अमरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.