ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निरशन के हाथीपांव की अकथ कहानी, अब खुद बदल रहे अपनी जिंदगानी

स्व उपचार पद्धति से खुद कम कर रहे फाइलेरिया

फाइलेरिया अटैक का खुद कर रहे उपचार

मुजफ्फरपुर। 15 वर्ष की अवस्था में नरौली डीह, मुशहरी के निरशन साह को हुए फाइलेरिया ने मानसिक और शारीरिक विकार से भर रखा था। जैसे तैसे अपने जीवन के 61 वर्ष गुजरने के बाद निरशन को उस वक्त एक माकूल जिंदगी मिली, जब वह फाइलेरिया मरीजों के एक नेटवर्क सदस्यों के नजदीक आए। रोग तो नहीं गया पर अब खुद के स्वउपचार से उन्हें लगातार फाइलेरिया के अटैक, सूजन और भारी पैर से राहत मिल रही थी। अपने आराम मिलते मर्ज में निरशन के अंतर आत्मा ने एक आवाज लगाई कि जिस रोग ने उनके इस जीवन को नकारा बनाया उसके प्रति दूसरों को जागरूक किया जाए। जल्द ही निरशन अपने गांव नरौली डीह में एक जाना पहचाना नाम बन गए। लोगों को घर से बुलाकर लाना और एक जगह लोगों को जमा कर फाइलेरिया के प्रति लोगों को सचेत और जागरूक करना अब उनकी आदत बन चुकी है। पिछले महीने हुए आइडीए अभियान के दौरान भी निरशन ने दवा खिलाने वाले टीम को काफी सहायता की। उनके साथ घर -घर जाना और लोगों को दवा खिलाने में उनके योगदान को स्वास्थ्य विभाग भी सराहना करता है। वहीं निरशन कहते हैं मुझे साल में दो बार फाइलेरिया का अटैक आता था। एक होली के आस-पास और एक छठ के करीब। हर बार गरीब को हजार रुपए की मार पड़ती। करीब दस महीने फाइलेरिया के एक नेटवर्क सदस्य के संपर्क में आया। कुछ ही समय में मुझे एमएमडीपी रोग प्रबंधन और सरकारी अस्पताल के फायदों का पता लग गया। पिछले वर्ष छठ में भी फाइलेरिया का अटैक आया था। बेटे ने अस्पताल जाने का सारा प्रबंध कर दिया था। मैंने मना कर दिया क्योंकि मुझे अब मालूम था कि फाइलेरिया के अटैक को सिर्फ एमएमडीपी रोग प्रबंधन के तरीकों से ही कम किया जा सकता है, दवाओं से नहीं। यह बात मैंने फाइलेरिया पेशेंट सपोर्ट के नेटवर्क सदस्यों के साथ सीखी। अब तो मेरा सूजन भी कम होने लगा है। पिछले दस महीनों का अंतर है कि अब मैं साइकिल भी चलाता हूं। एक फाइलेरिया मरीज को और क्या तरक्की चाहिए। वहीं अपने द्वार में बैठे निरशन बड़ी गंभीरता से कहते हैं, पिताजी की ईंट भठ्ठी थी, अच्छी खासी जायदाद थी। फाइलेरिया के कारण न ही कभी मजदूर बन सका न ही किसान। जब फाइलेरिया के अटैक की शुरुआत हुई तो दस साल ऐसे ही झोला छाप के पास गुजार दी। इसी बीच शादी और बच्चे भी हो गए। कोई काम तो था नहीं। अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर ही खाने लगा। जब तक बच्चे कुछ लायक होते तब तक मेरे पास घर और नाम मात्र जमीनों के अलावा कुछ नहीं बचा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.