ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिव्यांग कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरुकता शिविर

कटिहार। अग्रसेन भवन बिनोदपर कटिहार मे कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण संस्था शाखा कार्यालय कटिहार द्वारा दिव्यांग जागरुकता एवं संस्था कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहन कुमार बोर्ड सदस्य राष्ट्रीय न्यास सामाजिक न्याय अधिकारता मंत्रालय भारत सरकार एवम् मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के द्वारा दिव्यांगो को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियां 2016 की विस्तृत जानकारी से अवगत कराते हुए बताया गया कि दिव्यांग को दिए गए अधिकार एवं कानून सहायता उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। दिव्यांग्जन अपने अधिकार एवं सहायता से वंचित हो रहे है। दिव्यांगजनों की कटिहार जिले की कुल आबादी का 25% भी विगत 6 वर्षो में यू डी आई डी कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र नही बन पा रहा है। जिस कारण दिव्यांग्जन अपने अधिकार से वंचित हो रहे है।दिव्यांगजन को बिहार सरकार एवं भारत सरकार से मिलने वाली सुविधा भी प्राप्त नहीं हो पा रही है। आज सभी दिव्यांग अपने अधिकार प्राप्त करने हेतु संस्थान के सहयोग पंचायत स्तर पर शिविर आयोजन कर दिव्यांगजनों को जागरूक कर यू डी आई डी कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाया जाए एवं दिव्यांगजनो को शिक्षा प्रशिक्षण स्वरोजगार, तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल इत्यादि लाभ दिलाने में सहयोग प्राप्त हो सके। इस अवसर समिति के सचिव शिव शंकर रमानी के द्वारा दिव्यांगजनों के अधिकार दिलाने के लिया संघर्ष जारी है। इस कार्यक्रम में दिए गए जानकारी का लाभ उठाना चाहिए और 15 अप्रैल से भारत सरकार के द्वारा जनगणना की जाएगी जिसके लिए कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आवश्यक रूप से दर्ज कराए। इस अवसर पर अनुमंडल सचिव मोo मेहराज आलम, मोo आलम मोo आजम (सेवा निवृत शिक्षक), प्रशान्त कुमार, अनिल राम कुरशेला, दिलीप ठाकुर लाभा, समीमुद्दीन प्राणपुर, चंचल कुमार सोनी, लक्ष्मी कुमारी, डेजी कुमारी, सुनीता कुमारी, जुली कुमारी, शेर अली, अशोक राय, मोo अकबर, लेल्हु मंडल, मोo बारीक, नीरज कुमार,आदि ने प्रशिक्षण में भाग लिया। उक्त कार्यकर्म में संस्था द्वारा निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर यू डी आई डी कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.