ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर साथ आए नजर

जब से आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पहली बार साथ नजर आए हैं, तब से दोनों के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों की शादी की भी चर्चा हो रही है।रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों रोका कर सकते हैं। उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी बीच दोनों एक बार फिर से साथ में नजर आए हैं।रविवार की सुबह राघव और परिणीति मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उस दौरान की दोनों की कई तस्वीरें सामने आई हैं। फोटोज में राघव जींस और शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं परिणीति ने जींस और ब्लैक टीशर्ट पहन रखी।अपने रिश्ते पर परि़णीति या फिर राघव, दोनों में से किसी की तरफ से भी अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि हाल ही में आप नेता संजीव अरोड़ा और सिंगर हार्डी संधू ने दोनों को बधाई भी दे दी है, जिसके बाद से दोनों की शादी की चर्चा और भी तेज है।रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि परिणीति पंजाब में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। और वहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई, जिसके बाद सिलसिला आगे बढ़ा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.