ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ में CRPF के दो जवानों सहित चार लोग मिले कोरोना संक्रमित

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसारने लगा है। कोंडागांव में CRPF के दो जवानों सहित छह लोग संक्रमित मिले हैं। किसी की भी ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। बताया जा रहा है कि सभी को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुके थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार को आईसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि संक्रमित लोगों में सबसे पहले बस्ती का एक युवक पॉजिटिव मिला था। युवक पेशे से चाय-नाश्ता की टपरी लगता है। कुछ दिनों से उसकी तबियत भी खराब चल रही थी। उपचार से पहले हुई कोविड जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल युवक व उसके पूरे परिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उसे आवश्यक दवाइयां भी दे दी गईं हैं।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोलहेडकर ने बताया कि संक्रमित युवक सहित  पिछले तीन-चार दिनो से सीआरपीएफ जवानों के अलावा आसपास के लोग संक्रमित थे। बीमार युवक शुक्रवार सुबह इलाज के लिए अस्पताल आया था। जहां रैपिड एंटीजन किट में जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुकी है। आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाइश दी गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.