ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में लाड़ली बहना योजना के शिविर लगें

भोपाल : आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुँचना चाहिये। इसके लिये नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाये जायें। राज्य मंत्री कावरे शुक्रवार को बालाघाट कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री कावरे ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक अधिकारी कम से कम पात्र महिलाओं के 30 से 35 आवेदन भरवाना सुनिश्चित करे। राज्य मंत्री ने कहा कि शिविर स्थल पर महिलाओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिये पीने के पानी और प्रसाधन के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएँ जरूर हों। उन्होंने शिविर स्थल पर नेटवर्क की व्यवस्था पर सतत निगरानी के लिये कहा। बैठक में बताया गया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 70 हजार 300 आवेदन भरवाये जा चुके हैं। नगरीय क्षेत्रों में आवेदन भरवाये जाने की गति अपेक्षा के अनुसार नहीं है।

मंत्री कावरे ने नगरीय क्षेत्र बालाघाट, वारासिवनी एवं लांजी की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में पात्र महिलाओं के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। योजना में आवेदन भरवाये जाने की स्थिति में बालाघाट प्रदेश में चौथे स्थान पर है।

राज्य मंत्री ने किया शिविर का निरीक्षण

राज्य मंत्री कावरे ने ग्राम पंचायत नवेगाँव और भरवेली के शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। शिविर स्थल पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि उन्हें आवेदन भरने में कोई असुविधा नहीं हो रही है। राज्य मंत्री ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि सभी पात्र बहनों के आवेदन भरवाये जायेंगे। उन्होंने भरवेली पंचायत के सचिव को व्यवस्था में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.