ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भूटान के राजा की भारत यात्रा से चीन बौखलाया

बीजिंग । डोकलाम को लेकर भूटान से ‎मिले समर्थन पर चीन की बौखलाहट सामने आ रही है। पिछले दिनों भारत के पड़ोसी देश भूटान ने यह दावा किया कि उसके क्षेत्र में कोई भी चीनी गांव मौजूद नहीं है। साथ ही भूटानी पीएम ने कहा कि डोकलाम विवाद को हल करने में चीन की भी समान भूमिका है। भूटान के इस बयान का अब विस्तारवादी चीन फायदा उठाना चाह रहा है। चीन के सरकारी अखबार ने एक लेख में चीन-भूटान सीमा विवाद को हल करने भारत को सबसे बड़ी रुकावट करार दिया है। भूटानी प्रधानमंत्री के हालिया बयानों पर अखबार ने लिखा, चीनी विशेषज्ञों ने इस प्रगति की तारीफ की है और यह रेखांकित किया है कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद बहुत मामूली हैं। लेकिन भारत के प्रतिरोध के चलते उन्हें औपचारिक रूप से सीमांकित नहीं किया गया है। भारत के खिलाफ ‎इस लेख से संकेत मिलता है कि भूटान के राजा की आगामी भारत यात्रा से चीन को गहरा आघात लगा है। यहां गौरतलब है ‎कि भूटान ने डोकलाम विवाद को हल करने में चीन को बराबर का ‎भागीदार बनाया है। जिसके ‎विरोध में अखबार ने लिखा, डोकलाम पूरी तरह चीन की सीमा में है। और उसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है। इस बारे में एक अन्य लेख चीजों को और अधिक स्पष्ट कर देता है। चीन के दृष्टिकोण को दर्शाती एक वेबसाइट ने अपने लेख में लिखा, चीन और भूटान के बीच इस बात पर कोई मतभेद नहीं है कि डोकलाम चीन का है। इसने भी वही बात लिखी, डोकलाम न ही भारत का है और न भूटान का, वह सिर्फ चीन का है।
चीनी मीडिया के ये मनगढ़ंत दावे और इस तरह जहर उगलना भूटान के समर्थन का ही नतीजा है। जानकार मानते हैं कि ट्राइजंक्शन बिंदुओं को तय करने में चीन को अपनी बात रखने का मौका देकर भारत और भूटान की शिष्टता अब विफल साबित हो गई है। एक तरफ चीन भूटानी क्षेत्र के भीतर बड़े पैमाने पर गांवों और सड़कों का निर्माण कर रहा है, वहीं थिम्पू और दिल्ली अभी भी उन समझौतों पर भरोसा कर रहे हैं जिन्हें बीजिंग ने कब का तोड़कर फेंक दिया है। इस तरह से डोकलाम को लेकर चीन की मंशा जा‎हिर हो गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.