पोषण पखवाड़ा अंतर्गत व्यंजन प्रतियोगिता-सह पोषण मेला का आयोजन किया गया
अरवल ! जिला प्रोग्राम कार्यालय अरवल में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत व्यंजन प्रतियोगिता-सह पोषण मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन श्री रविन्द्र कुमार उप विकास आयुक्त ने फिता काटकर किया। इस कार्यक्रम में विभाग के सभी 05 परियोजनाओं से मोटे अनाज से बने व्यंजन के प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। सेविकाओं के द्वारा मोटे आनाज से होने वाले स्वास्थ्य वर्द्धक लाभ के बारे में जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया कि मोटा आनाज का उपयोग शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसका उपयोग जहाँ गर्भवती माताओं, धातृ माताओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं बच्चों के विकास में भी उपयोगी है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती रचना सिंहा द्वारा बताया गया कि इसका आयोजन करने का उद्देश्य ग्राम स्तर पर लोगों को खान पान पर विशेष ध्यान देना एवं मोटे अनाज से बनने वाले व्यंजन का सेवन खाद्य पदार्थ के रूप में उपयोग करने के बारे में जागरूकता के लिए किया गया। इसके साथ ही इस मेला अंतर्गत स्वस्थ्य बालक, बालिका, स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। जिसमें बालक बालिका के माता पिता को बच्चों के सही पोषण हेतु पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चन्दना माधव, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी करपी कविता रानी, जिला समन्वयक श्री सूरज कुमार एवं श्री धीरेन्द्र कुमार तथा सभी महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका एवं अन्य उपस्थित थे।