ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वैशाली में जन स्वास्थ्य कल्याण समिति ने अग्निकांड से पीड़ित परिवार के बीच राहत सामग्री का वितरण किया

हाजीपुर। जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डा.एलबी सिंह और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक समाजसेवी डा. नम्रता आनंद ने अग्निकांड से पीड़ित 20 से अधिक परिवार के बीच तोसक ,कपड़ा भोजन सामग्री तथा अन्य जरूरी सामान का वितरण किया। वैशाली जिले के धरमपुर गांव निवासी अशोक महतो समेत 20 से अधिक लोगों के घर कुछ दिन पूर्व आग लग गयी थी, जिससे लाखों रूपये की क्षति हुयी थी। इस बारे में जब जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डा.एल.बी.सिंह को पता चला तब वह दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक समाज सेवी डा. नम्रता आनंद, और अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे और उनके बीच तोसक,कपड़ा भोजन सामग्री, चटाई, मच्छर दानी, बाल्टी , मग समेत अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर डा. एलबी सिंह ने कहा कि समाज सेवा करना सभी मनुष्यों का नैतिक उत्तरदायित्व है। अपना नैतिक कर्तव्य समझते हुए मानव को यह कार्य करना चाहिए। हम सभी को अपने दिल में समाज एवं देश के प्रति कुछ करने का जज्बा रखना चाहिए. जब भी सेवा का मौका मिले हमें आगे आकर उसे करना चाहिए। हम तन-मन धन सभी तरह से समाज की सेवा कर सकते है।समाज सेवा के लिए भौतिक संसाधनों से कहीं अधिक दिल में समाज सेवा की भावना का होना आवश्यक होता है। इस अवसर पर समाजसेवी डा. नम्रता आनंद ने कहा,समाज सेवा का जज्बा यदि इंसान के अंदर हो तब वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सेवा कर ही लेता है।पीड़ित परिवार के सदस्यों की मदद कर मन में सुखद अनूभूति हो रही है। ऐसे छोटे छोटे प्रयासों से ही सामाजिक आन्दोलन खड़े कर बड़े सुधार किये जा सकते हैं।हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। उनकी संस्था दीदीजी फाउंडेशन बिना किसी अपेक्षा के समाज के पिछड़े वर्ग की सेवा और देश की भावी पीढ़ी को संस्कारित करने का कार्य समर्पण भाव से करती है।समाजसेवा करने के लिए मनुष्य में जज्बा भी होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.